मनाली के कोलडैम में 10 लोगों की जिंदगी खतरे में, जानें राज्य में अब तक कुल कितना नुकसान हुआ

मनाली के कोलडैम में 10 लोगों की जिंदगी खतरे में
मनाली के कोलडैम में 10 लोगों की जिंदगी खतरे में

मनाली के कोलडैम में बढ़ते जलस्तर और लगातार बारिश के कारण दस लोगों की जिंदगी खतरे में है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और स्थानीय प्रशासन की टीमें बचाव अभियान चला रही हैं। इस घटना की जानकारी मनाली के मंडी के उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने दी है। कोल बांध जलाशय में जलस्तर बढ़ने से पांच वन विभाग के अधिकारियों और पांच स्थानीय लोगों समेत कुल 10 लोग एक नाव में फंस गए है.

हिमाचल में अब तक बारिश से हुए नुकसान

हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन, बादल फटने, और बाढ़ की घटनाएं घटित हुई हैं, जिससे राज्य में काफी नुकसान हुआ है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने पूरे राज्य को ‘प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र’ घोषित कर दिया है। इसके अनुसार, जून 2023 से अब तक कुल आर्थिक नुकसान 8014.61 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। कुल 2,022 घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं, और 9,615 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस साल के मानसून मौसम में 113 भूस्खलन हुए हैं। सरकारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अब तक मानसून के प्रकोप में कुल 224 लोगों की जान चली गई है, जबकि सड़क दुर्घटनाओं में 117 लोगों की मौत हो गई है। समर हिल घटना में अब तक सत्रह शव बरामद किए गए हैं और लापता शवों को बरामद करने के लिए कार्रवाई जारी है।

ये भी पढें: ‘मेरा बिल मेरा अधिकार’ जीएसटी इनाम योजना जल्द ही लॉन्च होगी, उपभोक्ताओं को लकी ड्रॉ के माध्यम से पुरस्कृत किया जाएगा