-अक्षत सरोत्री
कोरोना का संक्रमण महाराष्ट्र में थम नहीं रहा है। हर संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। महाराष्ट्र के 36 में से 28 जिलों को कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया है। कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए अमरावती में लॉकडाउन को 8 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया गया है। बढ़ते मामलों को देखते हुए इस बार अमरावती और अचलपुर शहर के साथ अब अंजनगांव सुर्जी शहर में भी लाकडाउन लगाने की बात कही गई है। अंजनगांव सुर्जी शहर में कोरोना के ज्यादा केस होने के कारण कैंटोनमेंट एरिया घोषित किया गया है। लॉकडाउन में केवल आश्यक सेवाओं को संचालन की अनुमति दी गई है।