-कशिश राजपूत
MADHYA PRADESH: बदायूँ, झारखंड के बाद MP के सीधी जिले में महिला से हैवानियत का अपराध सामने आया है। महिला का गैंगरेप करने के बाद प्राइवेट पार्ट में सरिया डाला गया।
पीड़िता को गंभीर हालत में रीवा के संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया और अस्पताल में पीड़िता का इलाज चल रहा है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला ?
पीड़ित महिला के पति की चार साल पहले मौत हो चुकी है और वह अपने दो बेटों के साथ झोपड़ी में दुकान चलाकर जीविकोपार्जन करती है। शनिवार रात गांव के ही तीन युवकों ने महिला को आवाज देकर पानी मांगा। महिला ने पानी न होने की बात कही तो आरोपी झोपड़ी के टटिए को तोड़कर अंदर घुस गए। महिला ने शोर मचाकर बचाव के लिए गुहार लगाई, लेकिन आसपास कोई बस्ती ना होने के कारण किसी ने उसकी आवाज नहीं सुनी।
पानी न देने पर तीनों आरोपियों ने महिला से साथ दुष्कर्म किया और महिले के प्राइवेट पार्ट में सरिया डाल दिया। महिला को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया और अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा है।