- Advertisement -
भोपाल, 25 जनवरी (वार्ता)- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज सुबह मुख्यमंत्री निवास में पतंजलि योग पीठ के प्रमुख योग गुरु स्वामी रामदेव ने भेंट की। स्वामी रामदेव इन दिनों भोपाल प्रवास पर हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने स्वामी रामदेव का मुख्यमंत्री निवास आगमन पर स्वागत किया।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वी डी शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा आदि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री चौहान ने स्वामी रामदेव से आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
यह भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: नाबालिग की लाश खेत में मिली
- Advertisement -