मध्य प्रदेश की साइकिल गर्ल आशा मालवीय ने रचा इतिहास, साइकिल से किया देश का भ्रमण

आशा मालवीय
आशा मालवीय

भोपाल, 17 सितंबर: मध्य प्रदेश के राजगढ़ की साइकिल गर्ल आशा मालवीय ने साइकिल से भारत यात्रा कर इतिहास बनाया है। आशा मालवीय ने साइकिल से देश के सभी 29 राज्यों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने 26 हजार किलोमीटर का सफर तय किया।

मध्य प्रदेश की इस जांबाज बेटी से पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को मुलाकात की और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शुक्रवार को अशोकनगर रवाना होने से पहले पीसीसी चीफ कमलनाथ और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह भोपाल स्टेट हैंगर पर आशा मालवीय से मिले। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने पीसीसी चीफ कमलनाथ को होनहार बेटी आशा की उपलब्धियों के बारे में बताया। कमलनाथ ने आशा को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी और उसके साहस की सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकानाएँ दी।

राजगढ़ की पर्वतारोही आशा मालवीय ने महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य के साथ समूचे देश के अलग-अलग राज्यों से होकर 26 हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा सफलता पूर्वक सम्पन्न की है। आशा मालवीय ने 1 नवंबर 2022 को भोपाल से साइकिल यात्रा की शुरुआत की थी, और यह यात्रा 12 सितंबर को भोपाल पहुंचकर समाप्त हुई।

आशा  ने पहले भी सिक्किम बीसी रायसाढ़े बीस हजार फीट और तेनजिंग खान पीक 19500 फीट पर चढ़कर तिरंगा लहराकर अपने नाम को OMG बुक में दर्ज कराया है।

ये भी पढ़ें सुप्रीम कोर्ट से सीएम हेमंत सोरेन को नहीं मिली राहत, मनी लॉन्ड्रिंग का है मामला