महराजगंज में यात्री वाहन पलटा,मासूम की मृत्यु

Maharajganj
Maharajganj

Maharajganj, महराजगंज 02 मार्च (वार्ता) : उत्तर प्रदेश में महराजगंज के फरेंदा क्षेत्र में गुरूवार को सवारियों से भरे तिपहिया वाहन के पलटने से उसमें सवार एक मासूम की मृत्यु हो गयी जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के महदेवा समरधीरा मार्गं पर सवारियों से भरी तेज रफ्तार टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गई।

Maharajganj

इस हादसे में टैम्पो में सवार तीन वर्षीय मासूम काजल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया

यह भी पढ़ें : मुजफ्फरनगर में तीन तस्कर गिरफ्तार,डोडापोस्त बरामद