महाराष्ट्र: 8 घंटे के ऑपरेशन के बाद बोरवेल से निकाले गए 5 साल के बच्चे की इलाज के दौरान हुई मौत

Maharashtra
Maharashtra

Maharashtra: महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में बोरवेल में गिरे 5 साल के बच्चे को राष्ट्रीय आपदा राहत बल (NDRF) के 8 घंटे के ऑपरेशन के बाद बचाया गया, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

लड़का कर्जत तहसील के कोपर्डी गांव में 15 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था। लड़के को बचाने के लिए NDRF की पांच टीमें मौके पर मौजूद थीं।

NDRF के अधिकारियों के मुताबिक, लड़का शाम करीब 4 बजे बोरवेल में गिर गया। उन्होंने कहा, “लड़का 15 फीट की गहराई में फंसा हुआ है। बचाव अभियान जारी है और मौके पर एक एंबुलेंस और अन्य चिकित्सा सहायता तैयार रखी गई है।”

पुलिस के अनुसार, गन्ना मजदूर का बेटा खेलते समय निष्क्रिय बोरवेल में गिर गया होगा

ये भी पढ़ें: Bhopal gas tragedy: पीड़ितों को और मुआवजा देने की केंद्र की याचिका पर आज फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट