– नीलम रावत
MAKAR SANKRANTI: मकर संक्रांति का पर्व हिंदू धर्म में अहम माना जाता है। इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है। मकर संक्रांति पर ग्रहों के राजा सूर्य का 2021 में पहली बार राशि परिवर्तन होने जा रहा है। सूर्य गोचर की इस घटना को मकर संक्रांति भी कहा जाता है।
मकर संक्रांति के दिन से ही सूर्य धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करता है। भारत में मकर संक्रांति को अलग-अलग नाम से जाना जाता है। तमिलनाडु में इसे पोंगल नाम से मनाया जाता है। वहीं, कर्नाटक,केरल, आंध्र प्रदेश में इसे सिर्फ संक्रांति के नाम से मनाया जाता है ।
विराट कोहली बने पिता, अनुष्का ने दिया बेटी को जन्म, विराट ने ऐसे दी जानकारी
कुंभ मेले की होगी शुरूआत-
मकर संक्रांति के पर्व के बाद भारत में त्योहारों की शुरूआत होती है. इस पर्व के बाद शुभ समय शुरू हो जाता है। मकर संक्रांति के शुभ दिन से ही कुंभ मेले की भी शुरूआत हो जाती है। कुंभ मेला इस बार हरिद्वार में आयोजित किया जा रहा है। लेकिन इस बार हरिद्वार में कुंभ 12 वर्ष बाद नहीं बल्कि 11 वर्ष बाद लग रहा है।
कुंभ मेले की शुरुआत मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर होती है। कुंभ में स्नान करने से कई प्रकार की बाधाओं से मुक्ति मिलती है। इस बार पहला प्रमुख स्नान मकर संक्रांति पर पड़ रहा है। इस मकर संक्रांति पर मकर राशि में सूर्य के साथ गुरु, शनि, बुध और चंद्रमा भी मौजूद रहेंगे। कुंभ स्नान से शनि की अशुभता और राहु केतु से बनने वाले दोषों से भी निजात मिलती है। कुंभ में स्नान, दान और पूजा से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि भी आएगी।
BJP: असम की संस्कृति और भाषा की सुरक्षा करना हमारी ज़िम्मेदारी – जेपी नड्डा
मकर संक्रांति के इन चीजों को दान करना शुभ –
• इस दिन गुड़ और तिल दान करने से कुंडली में सूर्य और शनि की स्थिति ठीक होती है
• जिन लोगों पर शनि की साढ़े साती का प्रभाव होता है, उन्हें इस दिन तांबे के बर्तन में काले जल को भरकर किसी गरीब को दान करना चाहिए
• अगर किसी व्यक्ति का बुरा समय चल रहा है तो उसे मकर संक्रांति के दिन नमक का दान करना चाहिए
•मकर संक्रांति के दिन घी का दान करना अच्छा माना जाता है इससे माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है
• मकर संक्रांति के दिन अनाज दान करने से मां अन्नपूर्णा का खास आशीर्वाद मिलता है