सोना चाहते हैं चैन और सुकून की नींद, तो रात में जरूर पिएं माल्ट मिल्क

Malted Milk
Malted Milk

Malted Milk: अत्यधिक तनाव लेने से न केवल रातों की नींद गायब होती है, बल्कि उच्च रक्तचाप की भी समस्या होती है। साथ ही रात में कैफीन युक्त चीजों के सेवन से नींद में खलल पैदा होती है। इसके अलावा, देर रात तक मोबाइल चलाने से भी रातों की नींद उड़ जाती है। अगर आप भी अनिद्रा की समस्या से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो माल्ट मिल्क का सेवन करें। इस दूध के सेवन से अनिद्रा समेत कई अन्य शारीरिक परेशानियों में भी फायदा मिलता है।

Malted Milk

माल्ट मिल्क क्या है?

जानकारों की मानें तो सन 1873 में विलियम हॉर्लिक ने माल्ट मिल्क को पहली बार गेहूं के आटे, दूध के पाउडर और माल्टेड जौ के पाउडर से बनाया था। ब्रिटेन निवासी विलियम हॉर्लिक खाद्य निर्माता था। यह दूध कैल्शियम, विटामिन डी और आयरन से भरपूर होता है।

-माल्ट मिल्क पीने से अनिद्रा में आराम मिलता है। हालांकि, विज्ञान के द्वारा यह प्रमाणित नहीं है, लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि माल्ट मिल्क पीने से अनिद्रा की समस्या दूर हो सकती है। साथ ही रात में आप चैन और सुकून की नींद ले सकते हैं। इसके लिए रोजाना रात में सोने से पहले एक गिलास गुनगुने गर्म माल्ट दूध पिएं। आप चाहे तो शहद मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं।

-माल्ट मिल्क में आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे शरीर में आयरन की पूर्ति होती है। आयरन की कमी से एनीमिया रोग होता है। माल्ट मिल्क पीने से एनीमिया रोग से भी निजात मिलता है।

-इसमें सेलेनियम पाया जाता है। सेलेनियम थायराइड हार्मोन के उत्सर्जन में अहम भूमिका निभाता है। अगर शरीर में थायराइड हार्मोन असंतुलित है, तो माल्ट दूध पिएं।

-माल्ट मिल्क त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन बी-2 पाया जाता है। इससे त्वचा संबंधी परेशानी दूर होती है।

यह भी पढ़ें : स्किन के लिए कैसे उपयोग करें सेब का सिरका