जानिए गलत तरीके से आम खाने से होने वाले नुकसान, हड्डियां और खून के लिए खतरा!

Mango
Mango

Mango : शरीर को तंदरुस्त और स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी फूड खाने चाहिए। इनके पचने पर कई सारे विटामिन और मिनरल निकलते हैं। ये पोषक तत्व शरीर के बेहतर कामकाज और ताकत के लिए जरूरी हैं। इन चीजों की कमी से बहुत ज्यादा दुर्बलता हो सकती है। जिसे आम भाषा में मरियल भी कहा जाता है।

Mango

न्यूट्रिशनिस्ट किरण कुकरेजा ने बताया कि आम के अंदर फाइटिक एसिड होता है। यह तत्व फायदेमंद भी हो सकता है और नुकसानदायक भी। आम के अलावा यह कई सारे बीजों और अनाज में भी मिलता है। अगर आप इसे तोड़े बिना अधिक मात्रा में लेते हैं तो बॉडी के अंदर 3 चीजों की कमी हो जाएगी।
आम खाने का बेस्ट तरीका

आम खाने का सही तरीका

न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार, आम को खाने से कम से कम 1 घंटा पहले पानी में भिगोकर रखना चाहिए। साइंस मानता है कि जब आप आम को पानी में भिगोते हैं तो अतिरिक्त फाइटिक एसिड टूट जाता है और संभावित नुकसानों से बचाव होता है।

इन बीमारियों से होगा बचाव

​एनसीबीआई के शोध में देखा गया कि यह तत्व शरीर में जाने के बाद आयरन, जिंक और कैल्शियम आदि का अवशोषण कम कर देता है। इस वजह से शरीर को ये तत्व मिल नहीं पाते और खून की कमी, कमजोर हड्डियां और जिंक की कमी हो सकती है।

भीगे आम से नहीं बढ़ेगी गर्मी

कुछ लोगों का शारीरिक तापमान ज्यादा होता है। इन्हें थोड़ा आम खाने के बाद भी मुंहासे, एलर्जी, स्किन इंफेक्शन होने लगता है। न्यूट्रिशनिस्ट के मुताबिक, भीगे हुए आम खाने से शरीर में गर्मी नहीं बढ़ती है।

फायदेमंद भी हो सकता है फाइटिक एसिड

कुछ शोध फाइटिक एसिड के फायदों के बारे में भी बताते हैं। इनका दावा है कि संतुलित मात्रा में यह एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। जिससे इंसुलिन रेजिस्टेंस से बचाव होता है और डायबिटीज को टाला जा सकता है।

यह भी पढ़ें : एलोवेरा जेल खाने से शरीर में होते हैं हजारों फायदे, भरते है हड्डियों के छेद