- Advertisement -
Manish Rastogi, भोपाल, 26 जनवरी (वार्ता) : चौहतरवें गणतंत्र दिवस पर आज यहां मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी ने झण्डा वंदन किया। राष्ट्रगान के बाद प्रमुख सचिव रस्तोगी ने सलामी ली तथा बल का निरीक्षण किया। प्रमुख सचिव रस्तोगी ने निवास कार्यालय के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।
Manish Rastogi
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी आनन्द शर्मा और उप सचिव नीरज वशिष्ठ, सहित मुख्यमंत्री कार्यालय के अन्य अधिकारी-कर्मचारी और सुरक्षा स्टाफ मौजूद था।
- Advertisement -
यह भी पढ़ें : मंगुभाई पटेल ने गणतंत्र दिवस पर राजभवन में ध्वज फहराया
- Advertisement -