MANOHAR LAL: हरियाणा में आधुनिक भूमि प्रमापीकरण प्रणाली स्थापित होगी

MANOHAR LAL
हरियाणा में आधुनिक भूमि प्रमापीकरण प्रणाली स्थापित होगी
MANOHAR LAL, 01 मार्च (वार्ता)- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि राज्य में आधुनिक भूमि प्रमापीकरण प्रणाली स्थापित की जाएगी जो पुरानी प्रक्रिया का स्थान लेगी। खट्टर आज यहां स्वामित्व योजना के सम्बन्ध में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस प्रमापीकरण प्रणाली से भूमि के माप में अधिक सटीकता और विश्वसनीयता आएगी और विवादों की गुंजाइश कम होगी।

MANOHAR LAL: हरियाणा में आधुनिक भूमि प्रमापीकरण प्रणाली स्थापित होगी

प्रदेश में इसके लिए अब 300 नये रोवर खरीदे जाएंगे ताकि हर जिले तथा तहसील का बड़े पैमाने पर मैपिंग कार्य समय पर पूर्ण किया जा सके। उन्होंने कहा कि पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर प्रथम चरण में दो जिलों का चयन किया गया है, जिनमें सोनीपत तथा करनाल जिले शामिल हैं। इन जिलों के लाल डोरे क्षेत्र से बाहर नगर निगम क्षेत्रों के तहत आने वाली कृषि भूमि और राजस्व भूमि पर बड़े पैमाने पर मैपिंग कार्य पूर्ण किया जाएगा।

परिवार पहचान पत्र के साथ हर प्रॉपर्टी को भी लिंक किया जाएगा

इसके अलावा, परिवार पहचान पत्र के साथ हर प्रॉपर्टी को भी लिंक किया जाएगा। इन जिलों में यह कार्य 15 अप्रैल, 2023 तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा। बैठक में राजस्व और आपदा प्रबंधन के अतिरिक्त मुख्य सचिव, टी.वी.एस.एन. प्रसाद, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, वी. उमाशंकर, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की विशेष सचिव, आमना तसनीम तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।