मुंबई के झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग, किसी के हताहत की कोई सूचना नहीं

मुंबई के झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग
मुंबई के झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग

महाराष्ट्र के मुंबई शहर में झुग्गी बस्ती में हुई आग लगने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार कुरेशी नगर के कुर्ला पूर्व में बसी झुग्गी बस्ती में आज भीषण आग लग गई है।

झुग्गी बस्ती में भीषण आग की घटना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची और आग को बुझाने का काम शुरू किया। आग के बाद बड़ी-बड़ी लपटे और काले धुएं का गुबार को देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। तभी इस घटना के बारे में दमकल विभाग को सूचित किया गया।

अधिकारियों के मुताबिक इस आग की घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है, और आग लगने का सही कारण भी अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस घटना के बारे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है, और अधिक जानकारी के लिए जांच की जा रही है।

ये भी पढें; G20 Summit 2023: जी20 सम्मेलन के रात्रिभोज का पूर्व PM मनमोहन सिंह और एचडी देवगौड़ा को न्योता भेजा