मुंबई में मानसून ने दी दस्तक, येलो अलर्ट जारी

एक दिन के ब्रेक के बाद मुंबई में फिर से बारिश, मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया
एक दिन के ब्रेक के बाद मुंबई में फिर से बारिश, मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया

Pre- Monsoon: देशभर में मानसून की एंट्री हो रही है। राजधानी दिल्ली समेत अन्य राज्यों में भी झमाझम बारिश हो रही है। बारिश से लोगों को गर्मी से निजात मिली है। मुंबई और आसपास के इलाकों में भी मानसून ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून तेजी से मुंबई की ओर तेजी से बढ़ रही है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मुंबई, पालघर, ठाने और सिंधुदुर्ग में येलो अलर्ट जारी किया है। तो वहीं रायगढ़ और रत्नागिरी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। IMD ने मुंबई के कई इलाकों में दो दिनों तक येलो अलर्ट जारी किया है। आपको बता दें कि कल से ही मुंबई, ठाणे, कल्याण और बदलापुर में प्री मानसून बारिश हो रही है।

ये भी पढें: वैशाली में जहरीली गैस लीक, 1 की मौत और 30 से अधिक घायल