2 साल के भीतर गायब हुई 13 लाख से अधिक लड़कियां और महिलाएं ?

भारत में बेटियों की सुरक्षा को लेकर शुरु से ही सवाल उठते रहे है. इसे लेकर कई कानून भी बनाए गए हैं, लेकिन बावजूद इसके देश में लड़कियों के लापता होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. एक सर्वे के अनुसार भारत में साल 2019 से 2021 यानी दो साल के बीच 13.13 लाख से ज्यादा लड़कियां और महिलाएं लापता हुईं हैं. अब ये महिलाएं कहां गई, इनके साथ क्या हुआ, इसके बारे में किसी को कुछ भी नहीं पता है.

इन लापता लड़कियों में 18 साल से कम और उससे ज्यादा दोनों उम्र की महिलाएं शामिल है. आंकड़ों के अनुसार जहां 2,51,430 लापता लड़कियों की उम्र 18 साल से कम है तो वहीं 10,61,648 महिलाओं की उम्र 18 साल से ज्यादा है.

ये भी पढ़ें : RARKPK में रणवीर सिंह-तोता रॉय चौधरी के डांस के लिए कोलकाता में खुशी की लहर

ये भी पढ़ें : सामंथा रुथ प्रभु और विजय देवरकोंडा के बाद, वरुण तेज और साक्षी वैद्य दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार हैं