
JK24x7News Worldwide is a popular Hindi News Channel and going source for technical and digital content for its influential audience around the globe. You can reach us via email or phone.
+91-7042762100
info@jk24x7news.tv
कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में कल बड़ा फैसला लिया गया। कांग्रेस अध्यक्ष पद से राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी को अब कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया है। हालांकि पहले उन्होंने अंतरिम अध्यक्ष बनने से इनकार कर दिया था लेकिन बाद में नेताओं के कहने पर वो अंतरिम अध्यक्ष बनने के लिए तैयार हो गई।
अब कांग्रेस के नए अध्यक्ष चुने जाने तक सोनिया गांधी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष रहेंगी। इससे पहले सोनिया गांधी साल 1998-2017 तक पार्टी की कमान संभाल चुकी हैं। इससे पहले कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक शनिवार को दो बार हुई, जिसमें पूर्व कांग्रेस चीफ राहुल गांधी, सोनिया गांधी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रियंका गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, एके एंटनी समेत कई बड़े नेता शामिल हुए। सुबह 11 बजे हुई बैठक में नेताओं के 5 समूह बनाए गए थे, जिन्होंने देश भर के कांग्रेस नेताओं की राय ली। इन्होंने अपनी रिपोर्ट सीडब्ल्यूसी में सौंपी।