सांसद के फॉलो वाहन की टक्कर से मोटर साइकिल सवार घायल

मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश

शिवपुरी, 02 मार्च (वार्ता): मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत फतेहपुर क्षेत्र में आज दोपहर गुना शिवपुरी के सांसद के पी यादव के काफिले के साथ चल रहे फॉलो वाहन की टक्कर से एक मोटर साइकिल सवार घायल हो गया, जिसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार घायल का नाम अर्जुन रावत (23) है। बताया गया है कि रोड क्रॉस करते समय सांसद श्री यादव के साथ चल रहे फॉलो वाहन से युवक की मोटर साइकिल टकरा गई और वह घायल हो गया। उसे फॉलो वाहन से ही तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। आज सांसद श्री यादव शिवपुरी के दौरे पर आए थे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : KAMAL NATH: नई मुक्ता योजना क्यों नहीं लाई भाजपा सरकार