महाराष्ट्र विधानसभा परिसर में एमवीए विधायकों का प्रदर्शन

MVA MLAs protest
MVA MLAs protest

MVA MLAs protest, मुंबई, 24 मार्च (वार्ता) : महाराष्ट्र विधानसभा परिसर में शुक्रवार को विपक्षी नेता अजीत पवार और अंबादास दानवे के नेतृत्व में महाविकास अघाड़ी (एमवीए) के सभी विधायकों ने वाशिंग मशीन और गुजरात निरमा के बैनर लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राज्य सरकार के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया।

MVA MLAs protest

राज्य विधानसभा बजट सत्र के 17वें दिन आज एमवीए के विधायकों ने गुजरात निरमा अभियान, 50 पेटी बिल्कुल ठीक, गुजरात निरमा, ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स और अन्य से संबंधित बैनर दिखाए। वे ‘गुजरात के निरमा को मिला क्लीन चिट’ के नारे लगा रहे थे

यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र कैबिनेट ने खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग पर लिए बड़े फैसले