NADDA: भाजपा ने घोषित किए चार प्रदेश अध्यक्ष

NADDA
भाजपा ने घोषित किए 4 प्रदेश अध्यक्ष
NADDA, 23 मार्च (वार्ता)- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को बिहार, दिल्ली, राजस्थान एवं ओडिशा में नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की।भाजपा ने ढाई महीने से ज्यादा के इंतजार के बाद दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। पार्टी ने कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को स्थायी अध्यक्ष बनाया है। नगर निगम चुनाव में हार के बाद आदेश गुप्ता ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वीरेंद्र सचदेवा को पार्टी हाईकमान ने दिल्ली BJP का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया था।

NADDA: भाजपा ने घोषित किए चार प्रदेश अध्यक्ष

वीरेंद्र सचदेवा 1988 से राजनीति में एक्टिव हैं। साल 2007 में उन्हें चांदनी चौक का जिलाध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद साल 2014 में वे मयूर विहार जिले के अध्यक्ष चुने गए। साल 2009 में प्रदेश में मंत्री रहे और 2017 में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए। 11 दिसंबर 2022 को उन्हें दिल्ली भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

राजस्थान में इस साल यानी 2023 में विधानसभा चुनाव होना है। दिल्ली और बिहार में 2025 और ओडिशा में 2024 में विधानसभा चुनाव होंगे।पार्टी की यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सम्राट चौधरी को बिहार,वीरेंद्र सचदेवा को दिल्ली, सी पी जोशी को राजस्थान और मनमोहन सामल को ओडिशा में पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।