NADDA: नड्डा ने मंत्रोच्चार के बीच किया नए भाजपा प्रदेश कार्यालय का भूमिपूजन

NADDA
नड्डा ने मंत्रोच्चार के बीच किया नए भाजपा प्रदेश कार्यालय का भूमिपूजन
NADDA, 26 मार्च (वार्ता)- भाजपाअध्यक्ष जे पी नड्डा ने आज पूरे विधि-विधान के साथ मंत्रोच्चार के बीच भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के नए कार्यालय का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भी पूजन-अर्चन में सपत्नीक नड्डा के साथ सहयोगी रहे। नवरात्रि में हुए इस आयोजन में इसके पूर्व नड्डा ने कन्यापूजन भी किया।

NADDA: नड्डा ने मंत्रोच्चार के बीच किया नए भाजपा प्रदेश कार्यालय का भूमिपूजन

NADDA: भूमिपूजन के हवन-पूजन के बाद पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने प्रतीकात्मक तौर पर कुदाल चला कर भूमिपूजन में अपना सहयोग किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, फग्गन सिंह कुलस्ते, पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश सरकार के लगभग सभी मंत्री, पूर्व सांसद, मंत्री और लगभग सभी दिग्गज नेता पूजन के दौरान उपस्थित रहे।
वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा अब तो पाकिस्तान भी कह रहा है या अल्लाह हमारे पास भी एक नरेन्द्र मोदी होता। पूरे विश्व में भारत की अलग पहचान है। भारत के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी है। मुख्यमंत्री ने सवा साल की कमल नाथ सरकार पर हमला बोला, कहा सभी जनहितेही योजनाएं बंद कर दी गई। कई कार्यकर्ताओं की दूकानों और मकानों पर बुलडोजर चलवाए थे, प्रधानमंत्री जी की सभी योजनाएं बंद कर दी गई थी।