शिवराज ने स्व. नंदकुमार की पुण्य-तिथि पर नमन किया

Nandkumar
Nandkumar

Nandkumar, भोपाल, 02 मार्च (वार्ता) : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व सांसद तथा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष स्व. नंदकुमार सिंह चौहान की पुण्य-तिथि पर उनका स्मरण किया।  चौहान ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

Nandkumar

नंदकुमार सिंह चौहान का जन्म 8 सितम्बर 1952 को शाहपुर बुरहानपुर में हुआ था। उन्हें संसदीय कार्यवाही, संगठनात्मक कौशल में योगदान और संगठन को प्रदेश में मजबूत बनाने के प्रयासों के लिए याद किया जाता है। उनका पूरा जीवन सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पित रहा। वे लोकप्रिय जननेता थे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत शाहपुर के नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में की थी। उनका अवसान 2 मार्च 2021 को हुआ

यह भी पढ़ें : प्रदेशव्यापी विकास यात्रा का समापन 26 फरवरी को: शिवराज