Naresh Uttam, बरेली 25 जनवरी (वार्ता) : समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास का नारा देकर जनता को धोखा दे रही है। उत्तर प्रदेश में आम आदमी और किसान बेहद परेशान है और आम जनता समाजवादी पार्टी की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है। उन्होंने कहा कि इस बार जनता समाजवादी पार्टी भाजपा को हटाने का मन बना चुकी है। बरेली मुरादाबाद विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र से अपने प्रत्याशी के पक्ष में बुधवार को प्रचार करने पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आवारा पशुओं के लिए ठोस नीति बनानी चाहिए, ताकि किसानों की फसले ना चौपट हो।
Naresh Uttam
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा जानबुझकर आवारा पशुओं पर कोई ठोस नीति नहीं बना रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा धर्म और जाति आधारित राजनीति करना चाहती है। भाजपा पूरे देश और प्रदेश में माहौल खराब करना चाहती है। वह फर्जी और सिर्फ हवा हवाई बातें कर रही है।
यह भी पढ़ें : सपा,कांग्रेस देतीं थीं दंगाइयों-माफियाओं को समर्थन: भूपेंद्र सिंह चौधरी