नासा: आपने एलियंस का नाम तो सुना होगा लेकिन सिर्फ फिल्मों में।
असल जिंदगी में इन्हें लेकर लगातार नए-नए दावे किए जा रहे हैं |
जी हां और सबसे बड़ा रहस्य है अंतरिक्ष में एलियंस का होना।
हालांकि आज तक एलियंस के बारे में कोई पुख्ता सबूत नहीं मिल पाया है-
लेकिन फिर भी आए दिन एलियंस को लेकर अजीबोगरीब दावे किए जाते हैं |
दुनिया में कुछ लोगों का दावा है कि उन्होंने धरती पर एलियंस और UFO देखे हैं।
अब इन सबके बीच अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के क्यूरियोसिटी रोवर ने मंगल ग्रह पर एक रहस्यमयी
दरवाजे की खोज की है।
जी हाँ, और इसे देखने पर लगता है कि पत्थर को काटकर रास्ता बनाया गया है |
खैर पता नहीं इस दरवाजे के अंदर क्या है?
इस दरवाजे को देखने के बाद ऐसा लगता है कि इसके अंदर कोई जीव रह रहा है।
आप देख सकते हैं नासा की इस तस्वीर ने वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया है |
also read: अचानक से आया बिच्छुओं का सैलाब, वीडियो वायरल
आपको बता दें कि मार्स क्यूरियोसिटी रोवर के मास्टकैम ने यह तस्वीर 7 मई 2022 को ली थी
और नासा के वैज्ञानिकों का कहना है कि उन्होंने पहले सोचा था कि यह रास्ता मंगल के केंद्र का रास्ता है,
या यह एलियन के घर का दरवाजा है।
वहीं कुछ वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि मंगल ग्रह पर आए भूकंप के कारण पत्थर टूट गया होगा
और यह आकृति बनी होगी।
इसके अलावा पत्थरों पर किसी तरह के दबाव और खिंचाव के कारण यह आकृति बनी होगी।
आपको बता दें कि इसी साल 4 मई को मंगल ग्रह पर भयानक भूकंप आया था।
इस भूकंप के कारण इस पत्थर में ऐसी आकृति बनने की भी संभावना है।
इसी के साथ कई वैज्ञानिकों का कहना है कि यहां लाल पत्थर की मिट्टी से भरा एक गड्ढा है |
भूकंप के बाद यह मिट्टी हट जाती और दरवाजा दिखाई देता।
यह दरवाजा महज कुछ इंच लंबा है-
also read: एक साथ काम करने वाली 10 से अधिक महिलाएं एक ही समय में गर्भवती हुईं
वहीं, तस्वीर को देखकर इसके सटीक आकार का पता लगाना मुश्किल है
आपको बता दें कि इस दरवाजे को ग्रीनह्यू पेडिमेंट नामक जगह पर देखा गया है।
जी हां और नासा की ओर से बताया गया है कि पिछले सालों में मंगल ग्रह पर लैंडर्स और रोवर्स ने
अजीबोगरीब तस्वीरें और खूबसूरत तस्वीरें ली हैं।
कहा जा रहा है कि इन तस्वीरों में अलग-अलग आकार के पत्थर, बर्फ से भरे गड्ढे और पहाड़ समेत
कई चीजें देखने को मिली हैं |
जी हां और आमतौर पर ऐसी चीजें एलियंस से जुड़ी होती हैं।
लेकिन नासा का कहना है कि हम सभी को ऐसी बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए,
जांच से पहले किसी भी बात को लेकर अफवाह नहीं फैलानी चाहिए।
– कशिश राजपूत