New Rules From 1 March 2024: आज से बदल गए Fastag नियम से लेकर LPG सिलेंडर के दाम, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

आज से साल का तीसरा महीना शुरू हो गया है। इस महीने कई वित्तीय नियमों की डेडलाइन के साथ कई नियमों में बदलाव हुए हैं। इन बदलाव का असर आम जनता की जेब पर पड़ता है।

बता दें कि हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों और एटीएफ की कीमतों को रिवाइज किया जाता है। चलिए, जानते हैं कि आज से कौन-से नियम बदल गए हैं।

महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर के रेट (LPG Cylinder Price) में बदलाव होता है। आज कमर्शियल सिलेंडर के रेट में 25.50 रुपये की तेजी आई है। यह नए दाम आज से लागू हो गए हैं। अब दिल्ली में 9 किलो वाला गैस सिलेंडर 1,769.50 रुपये का मिलेगा। फरवरी में इसकी कीमत 1769.50 रुपये थी।

घरेलू सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 903 रुपये है।