-अक्षत सरोत्री
आज एक बड़ी साजिश का एनआईए ने खुलासा (terrorist module) किया है। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने पश्चिम बंगाल और केरल से अल-कायदा मॉड्यूल के 11 सदस्यों पर आरोप पत्र दायर किया। एनआईए ने मुर्शीद हसन के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल और केरल राज्यों में संचालित एक अल कायदा प्रेरित मॉड्यूल के बारे में जानकारी के आधार पर मामला दर्ज किया गया था।
शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज, 3.80 फीसदी लुढ़का सेंसेक्स
अलकायदा से जुड़े 9 आतंकियों को गिरफ्तार किया
बता दें कि बीते साल पाकिस्तानी आंतकी संगठन अलकायदा (terrorist module) से जुड़े 9 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था, जिसमें मुर्शीद हसन, याकूल बिस्वास, मोर्शफ हुसैन, नजमुस साकिब, अबू सूफियान, मैनुल मंडल, लियू यीन अहमद, अल मामून कमाल और अतितुर रहमान का नाम शामिल है, इसके बाद पश्चिम बंगाल से दो और गुर्गों को गिरफ्तार किया गया। इस ग्रुप के सदस्यों ने उन व्यक्तियों पर हमला करने की योजना बनाई थी, जिन्हें वे काफिर मानते हैं। इस उद्देश्य के लिए मॉड्यूल सक्रिय रूप से धन जुटाने में लगा था और हथियार तथा गोलाबारूद खरीदने के लिए गैंग के कुछ सदस्य दिल्ली जाने की योजना बनाई थी।
इन 9 लोगों का ब्रेनवाश किया गया था
इन लोगों को सोशल मीडिया पर पाकिस्तान स्थित अल-कायदा (terrorist module) आतंकवादियों द्वारा कट्टरपंथी बनाया गया था। साथ ही राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सहित कई स्थानों पर हमले करने के लिए प्रेरित किया गया था। जांच में पता चला कि मुर्शीद हसन पाकिस्तान और बांग्लादेश में स्थित अल कायदा के संचालकों के संपर्क में था और उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से कट्टरपंथी प्रचार सामग्री के साथ निर्देश मिले थे। अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मुर्शीद हसन ने अलकायदा में और भर्ती करने की साजिश रची। उसने सोशल मीडिया के माध्यम से कट्टरपंथी सामग्री का प्रसार किया। इसके साथ ही मुर्शीद ने भारत में इस्लामिक स्टेट की स्थापना के लिए दूसरों को भर्ती करने के इरादे से चैट प्लेटफार्मों को एन्क्रिप्ट किया।