नितिन गडकरी आज करेंगे हिमाचल प्रदेश का दौरा, बाढ़ प्रभावित इलाकों का लेंगे जायजा

नितिन गडकरी आज करेंगे हिमाचल प्रदेश का दौरा
नितिन गडकरी आज करेंगे हिमाचल प्रदेश का दौरा

हिमाचल प्रदेश में जुलाई के महीने में हुई बारिश से प्रदेश को करोड़ों का नुकसान हुआ है। कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने गए हैं और हिमाचल के कई मुख्य मार्ग, जैसे कि नेशन हाइवे, भी प्रभावित हुए हैं। इसी समस्या का समाधान करने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज, यानी 1 अगस्त को खुद कुल्लू-मनाली का दौरा करेंगे है। इस दौरान उन्होंने किरतपुर-मनाली राजमार्ग का भी दौरा करेंगे और वह भी सड़क के ही रास्ते से।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सुबह कुल्लू से मनाली तक बाढ़ प्रभावित राष्ट्रीय राजमार्ग का दौरा करेंगे और इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू, PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान उन्होंने हिमाचल प्रदेश के राष्ट्रीय राजमार्ग पर चर्चा की और दोपहर 12:00 बजे प्रेस वार्ता भी करेंगे।

ये भी पढें: ठाणे: गर्डर मशीन गिरने से 16 मजदूरों की मौत, छह के फंसे होने की आशंका, बचाव अभियान जारी