नीतीश कुमार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यव्रत मुखर्जी के निधन पर जताया शोक

नीतीश कुमार
नीतीश कुमार

पटना 03 मार्च (वार्ता): बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यव्रत मुखर्जी के निधन पर आज गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

कुमार ने शुक्रवार को अपने शोक संदेश में कहा कि श्री मुखर्जी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री थे। उनके साथ मुझे भी काम करने का मौका मिला था। वह देश के अतिरिक्त साॅलिसिटर जनरल भी रहे थे। वह एक कुशल राजनेता एवं विधि के अच्छे जानकार थे। उनके निधन से राजनीतिक, सामाजिक एवं विधि के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

ये भी पढ़ें: दीवार फांदकर शाहरुख खान के बंगले ‘मन्नत’ में घुसे दो लोग, हुए गिरफ्तार