ओडिशा में दो सड़क हादसों में 10 लोगों की मौत

Odisha News
Odisha News

Odisha News, भुवनेश्वर 31 मार्च (वार्ता) ओडिशा में पिछले 24 घंटों के दौरान दो अलग-अलग सड़क हादसों में सात बारातियों समेत 10 लोगों की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक संबलपुर के परमापुर गांव से देर रात बारात के 11 सदस्यों को लेकर झारसुगुड़ा जिले के लखनपुर प्रखंड के बाराधरा गांव लौट रहा वाहन रास्ते में एक नहर में गिर गया। हादसे में सात लोगों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गये। घायलों को संबलपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Odisha News

हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चला है। वाहन का चालक लापता है और उसकी खोजबीन की जा रही है। उसका पता लगने के बाद ही हादसे के स्पष्ट कारणों की जानकारी मिल सकेगी।
ओडागांव थाना क्षेत्र के कोंडा पाथर गांव के समीप एक अन्य घटना में तीन युवकों की आज तड़के उस समय मौत हो गयी , जब उनकी मोटरसाइकिल सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी। महेश्वरपुर क्षेत्र के निवासी ये युवक रामनवमी यात्रा में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे

यह भी पढ़ें : सारण में मोटरसाइकिल की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत