इटली के दक्षिण-पश्चिमी तट पर 30 से अधिक प्रवासी पाये गये मृत

रोम, 27 फरवरी (वार्ता) इटली के दक्षिण-पश्चिमी तट कालाब्रिया के पास एक जहाज़ की तबाही के बाद 30 से अधिक अनियमित प्रवासियों की मौत हो गई है और 50 अन्य को बचा लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी। इटली की समाचार एजेंसी एडनक्रोनोस ने बताया कि मृतकोँ की संख्या बढ़ सकती है। यहां राहत और बचाव कार्य जारी है, जहाज पर सौ से अधिक लोगों के सवार होने का अनुमान है। प्रारंभिक आंकड़ों से पता चलता है कि प्रवासियों के मूल देशों में अफगानिस्तान, ईरान और पाकिस्तान शामिल हैं।