जिम्बाब्वे 08 दिसंबर (वार्ता): जिम्बाब्वे की नेशनल असेंबली का एक शिष्टमंडल भारत की यात्रा पर है और गुरुवार को वहां की संसद के अध्यक्ष तथा उनके साथ आये अन्य सदियों ने लोकसभा की कार्यवाही देखी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सदस्यों को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा “आज संसद की दीर्घा में जिम्बाब्वे की संसद का एक प्रतिनिधिमंडल विराजमान है। मैं अपनी ओर से तथा सदन की ओर से जिम्बाबवे की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष महामहिम एडवोकेट जैकब एम एवं संसदीय शिष्टमंडल का अभिवादन करता हूं।” उन्होंने बताया कि जिम्बाब्वे का शिष्टमंडल पांच दिसंबर को भारत आया और वह दिल्ली के अलावा आगरा की यात्रा भी करेगा। शिष्टमंडल शनिवार ,10 दिसंबर को स्वदेश लौट जायेगा।
लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा “हम अपने देश में उनकी सुखद एवं सफल यात्रा की कामना करते हैं और उनके माध्यम से हम जिम्बाब्वे की संसद, वहां की सरकार और जिम्बाब्वे की जनता को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं।
यह भी पढ़ें: पुरानी पेंशन योजना पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के क्रियान्वयन में ढील पर नाराज़गी