मुंबई-रांची फ्लाइट में एक यात्री की बिगड़ी तबीयत, नागपुर में कराई इमरजेंसी लैंडिंग, अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत

मुंबई-रांची फ्लाइट में एक यात्री की बिगड़ी तबीयत
मुंबई-रांची फ्लाइट में एक यात्री की बिगड़ी तबीयत

इंडिगो एयरलाइंस की मुंबई से रांची की फ्लाइट में एक यात्री की तबियत अचानक खराब हो गई और उसके बाद फ्लाइट को इमरजेंसी में नागपुर पर लैंड किया गया। मगर यात्री की उसे अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। उसके बाद फ्लाइट को रांची जाने के लिए भेजा गया। यह घटना 62 साल के एक यात्री के साथ घटी, जिनकी उड़ान के दौरान खून की उल्टी होने के बाद मौत हो गई।

फ्लाइट में रात करीब 8 बजे एक यात्री देवानंद तिवारी को खून की उल्टी होने लगी थी। यात्री को अस्पताल ले जाते समय उसकी हालत खराब हो गई और उसकी मौत हो गई। उसके बारे में अस्पताल की ओर से जारी प्रेस बयान में यह जानकारी दी गई कि यात्री तपेदिक (Tuberculosis) और क्रोनिक किडनी रोग (CKD) से पीड़ित था। उसने विमान में बड़ी मात्रा में खून की उल्टी की और उसको मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया.

ये भी पढें: नूंह हिंसा में पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में गोली