- Advertisement -
Pathan Controversy, भोपाल, 25 जनवरी (वार्ता) : शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘पठान’ को लेकर मध्यप्रदेश के कई हिस्सों से विवाद की खबरें हैं। इस संबंध में कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें से एक वीडियो इंदौर के एक मॉल का बताया जा रहा है, जिसमें हिंदूवादी संगठनों के लोग मॉल के बाहर फिल्म के प्रदर्शन का विरोध करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
Pathan Controversy
बताया जा रहा है कि ये लोग शो को रद्द करने की मांग कर रहे थे। वहीं राजधानी भोपाल में भी कई लोगों ने पठान फिल्म के विरोध में एक स्थानीय सिनेमाघर के बाहर लगे फिल्म के पोस्टर फाड़ दिए। शाहरुख खान की पठान फिल्म प्रदर्शित होेने के पहले से विवादों में है। सोशल मीडिया पर लगातार इसकी बहिष्कार से जुड़े अभियान चल रहे थे।
- Advertisement -
यह भी पढ़ें : नाबालिग की लाश खेत में मिली
- Advertisement -