PETROL-DIESEL RATES – देश के तमाम हिस्सो में एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दाम मे बढोतरी देखने को मिल रही है. श्रीगंगानगर मे पेट्रोल के रेट शतक के करीब है. वहीं डीजल 87 रुपये 46 पैसे लीटर है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत आज 84.20 रुपये प्रति लीटर है.
वॉट्सऐप ने जारी की नई पॉलिसी, कंपनी अब यूजर के डेटा का एक्सेस कर पाएगी
क्या है आपके शहर में पेट्रोल- डीजल के रेट –
राज्य पेट्रोल डीजल
दिल्ली | 84.2 | 74.38 |
मुंबई | 90.83 | 81.07 |
कोलकाता | 85.68 | 77.97 |
चेन्नई | 86.96 | 79.72 |
बैंगलुरु | 87.04 | 78.87 |
नोएडा | 84.06 | 74.82 |
गुरुग्राम | 82.39 | 74.97 |
लखनऊ | 83.98 | 74.74 |
पटना | 86.75 | 79.51 |
जयपुर | 91.63 | 83.64 |
श्रीगंगानगर | 95.5 | 87.46 |
इसके अलावा आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।
PM MODI: आत्मनिर्भर भारत में योगदान के तहत 16वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन को किया संबोधित
आर्थिक राजधानी मे पेट्रोल के दाम रिकार्ड स्तर पर –
तेल विपणन कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार गुरुवार को मुंबई में पेट्रोल 90.83 रुपये प्रति लीटर और डीजल 81.07 रुपये प्रति लीटर है.
कीमत बढने की असल वजह –
दुनियाभर में कोरोना का टीकाकरण शुरू होने और मांग बढ़ने से कच्चा तेल 50 डॉलर के पार निकल गया है। इस महीने के अंत या अगले महीने तक कच्चा तेल 58 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच सकता है। 58 डॉलर के स्तर के पार निकलने पर कच्चा तेल 65 डॉलर प्रति बैरल तक इस साल के मध्य तक पहुंच सकता है। अगर कच्चा तेल 58 डॉलर के पार निकलता है तो घरेलू बाजार में पेट्रोल की कीमत 6 से 8 रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है.