PM मोदी ने बेंगलुरु में “जय विज्ञान जय अनुसंधान” का नारा लगाकर लोगों को किया संबोधित

G20 समिट
G20 समिट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस की दोनों देशों की यात्रा समाप्त करने के बाद शनिवार, 26 अगस्त को कर्नाटक के बेंगलुरु पहुंचे। वह एचएएल हवाई अड्डे के बाहर “जय विज्ञान जय अनुसंधान” का नारा दिया और वैज्ञानिकों का सम्मान किया। उन्होंने बताया कि विदेश में होने के कारण उन्हें अपने कामों को रोकना पड़ता है, लेकिन उनकी पहली प्राथमिकता हमेशा भारत में विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में रहती है।

उन्होंने बताया कि उनका मन विज्ञानिकों के पास पहुंचने के लिए बेहद उत्सुक है और विज्ञानिकों के योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि यह समय उद्बोधन का नहीं है, बल्कि वह उन वैज्ञानिकों को नमन करने आए हैं। उन्होंने इसके बाद इसरो के टेलीमेट्री ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में चंद्रयान-3 मिशन में शामिल वैज्ञानिकों से मुलाकात की। उन्होंने उन्हें 23 अगस्त को चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि उन्होंने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेते समय दक्षिण अफ्रीका से चंद्रमा पर लैंडर विक्रम की सफल लैंडिंग का सीधा प्रसारण देखा था। चंद्रयान-3 मिशन द्वारा भारत ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहली बार लैंडिंग की जो कि ऐतिहासिक मोमेंट है।

ये भई पढें: अमित शाह आज राजस्थान दौरे पर, जाने चुनाव को लेकर भाजपा की  तैयारियां