राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज लक्षद्वीप के दौरे पर

President Murmu in Lakshadweep
President Murmu in Lakshadweep

President Murmu in Lakshadweep, 18 मार्च (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू केरल और तमिलनाडु के दौरे के बाद शनिवार को यहां से लक्षद्वीप के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति मुर्मू 16 से 21 मार्च तक केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप के दौरे पर हैं। वह आज अपराह्न 13.35 बजे एयरफोर्स टेक्निकल एरिया, शणमुघम से वायुसेना के विशेष विमान से लक्षद्वीप के लिए रवाना होंगी।

राष्ट्रपति लक्षद्वीप के कवारत्ती में उनके सम्मान में आयोजित होने वाले नागरिक अभिनंदन में भाग लेंगी। वह कल रविवार को कवारत्ती में स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों के साथ संवाद करेंगी दूसरे दिन बाद सोमवार को कोच्चि होते हुए नयी दिल्ली लौटेंगी

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी आज दो दिवसीय ‘ग्लोबल बाजरा श्री अन्ना सम्मेलन’ 2023 का उद्घाटन करेंगे