राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से दो दिन के लिए गुजरात दौरे पर, NeVA परियोजना का करेंगी उद्घाटन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से दो दिन के लिए गुजरात दौरे पर
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से दो दिन के लिए गुजरात दौरे पर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से दो दिन के लिए गुजरात दौरे पर रहेंगी। एक बयान के अनुसार राष्ट्रपति मुर्मू आज शाम गांधीनगर पहुंचेंगी। द्रौपदी मुर्मू 13 सितंबर को राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) परियोजना का उद्घाटन करेंगी। इसके साथ ही गांधीनगर में गुजरात विधानसभा के सदस्यों को संबोधित करेंगी। वह गांधीनगर में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ‘आयुष्मान भव’ पहल का शुभारंभ भी करेंगी, जिसका मकसद आयुर्वेदिक चिकित्सा को बढ़ावा देना और लोगों को सस्ते और प्रभावी स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच प्रदान करना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘वन नेशन, वन एप्लीकेशन’ की अवधारणा के साथ भारत सरकार के नवीनतम परियोजना ‘राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA)’ की पहल की है। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य भारत के सभी राज्य विधानमंडलों को ‘डिजिटल हाउस’ में बदलकर उनके कामकाज को कागज रहित बनाना है।

अब तक, 21 राज्य विधानसभाओं ने NeVA के कार्यान्वयन के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं और 17 विधानसभाओं के लिए परियोजना को मंजूरी दे दी गई है। NeVA परियोजना भारत के सरकारी कामकाज को सुगम और प्रभावी बनाने का प्रयास है, और इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी प्रक्रियाओं को कागज रहित बनाना है।

द्रौपदी मुर्मू करेंगी किसान अधिकार वैश्विक संगोष्ठी का उद्घाटन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज दिल्ली के पूसा परिसर में किसानों के अधिकारों पर पहली वैश्विक संगोष्ठी का उद्घाटन करेंगी। इस महत्वपूर्ण संगोष्ठी में 86 देशों के 500 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे, जिन्हें किसानों के मुद्दों पर विचारवाद करने का मौका मिलेगा।

ये भी पढें: ममता बनर्जी 11 दिनों के लिए विदेश यात्रा पर रवाना, दुबई में व्यापार शिखर सम्मेलनों में लेंगी भाग