राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज एकदिवसीय दौरे पर वृंदावन पहुंचीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज एकदिवसीय दौरे पर वृंदावन पहुंचीं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज एकदिवसीय दौरे पर वृंदावन पहुंचीं

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज उत्तर प्रदेश के वृंदावन के एकदिवसीय दौरे पर हैं। राष्ट्रपति मुर्मु विशेष ट्रेन से दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से रवाना होकर वृंदावन रोड रेलवे स्टेशन पहुंचीं। स्टेशन पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री श्री लक्ष्मीकांत चौधरी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मु अपने इस दौरे के दौरान वृंदावन स्थित प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर, निधिवन, कुब्जा कृष्ण मंदिर और सुदामा कुटी में दर्शन-पूजन करेंगी। इसके अलावा, वह मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में भी पूजा-अर्चना करेंगी।

राष्ट्रपति के इस दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं और श्रद्धालुओं में भी उत्साह का माहौल है।