– कशिश राजपूत
मौनी अमावस्या के मौके पर प्रियंका गांधी ने संगम में डुबकी लगाई | इससे पहले प्रियंका गांधी ने ऐतिहासिक आनंद भवन का भी दौरा किया था |
कांग्रेस की महासचिव और उत्तर प्रदेश में पार्टी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को मौनी अमावस्या के अवसर पर प्रयागराज के संगम में डुबकी लगाई | प्रियंका यहां माघ मेले में भी हिस्सा ले रही हैं | सूत्रों ने बताया कि ‘उनकी प्रयागराज यात्रा के दौरान किसी राजनीतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया है | वो शाम को दिल्ली वापस आ जाएंगी |
संगम में उनकी यह डुबकी हिंदुत्व काडर की ओर उनके झुकाव को दिखाता प्रतीत हो रहा है | बुधवार को भी प्रियंका सहारनपुर के चिलकाना में किसान महापंचायत में जाने से पहले शक्तिपीठ शाकुंभरी देवी मंदिर में दर्शन के लिए गई थीं |