विरोध प्रदर्शन कर रहे AAP कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प, जानें इसपर आप नेता आतिशी की प्रतिक्रिया

AAP कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प
AAP कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प

आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध प्रदर्शन कर रहे AAP कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प हो गई।  सांसद संजय सिंह की ईडी द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ AAP कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। संजय सिंह को कल शाम दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में उनके घर पर ईडी ने छापेमारी की और इसके बाद गिरफ्तार किया था।

आप नेता आतिशी की प्रतिक्रिया

आप नेता आतिशी ने कहा कि ‘पिछले चार दिनों से इस देश में अघोषित आपातकाल लागू हो गया है। पहले पत्रकारों के घरों पर छापेमारी हुई और उन्हें गिरफ्तार किया गया। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की गिरफ्तारी हुई। ईडी की छापेमारी में संजय सिंह के घर से कुछ भी नहीं मिलने के बावजूद भी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। यह एक अघोषित आपातकाल है क्योंकि BJP जानती है कि वे 2024 की लोकसभा चुनाव हार जाएंगे। AAP शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही है, लेकिन पुलिस हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बेरहमी से पीट रही है। आपातकाल में ऐसा ही हुआ था और आज देश में अघोषित आपातकाल में भी यही हो रहा है।

ये भी पढें: एशियन गेम्स 2023: आर्चरी में टीम इंडिया को मिला एक और गोल्ड