Punjab Election 2022 : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले अब तक किसी भी पार्टी ने अपना मुख्यमंत्री चेहरा घोषित नहीं किया है। लेकिन आम आदमी पार्टी ने अपना मुख्यमंत्री पद का चेहरा (AAP CM Face) घोषित कर दिया है। AAP के CM पद का चेहरा भगवंत मान बन गए हैं। आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री पद के चेहरे के लिए पंजाब के लोगों की राय जानी थी। उसी के आधार पर भगवंत मान को सीएम चेहरा बनाया गया है।
पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि आम आदमी पार्टी से मुख्यमंत्री पद का चेहरा भगवंत मान हो सकते हैं। ऐसे में भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद का चेहरा आम आदमी पार्टी ने बनाया है।
यह भी पढ़ें : अवैध रेत खनन मामले में पंजाब सीएम चन्नी के रिश्तेदारों समेत 10 लोगों पर ED ने मारा छापा
यह भी पढ़ें : पंजाब में अब 20 फरवरी को होगा मतदान, राजनीति दलों ने की थी तारीख बदलने की मांग
पंजाब में आम आदमी पार्टी भगवंत मान के नाम पर चुनाव लड़ रही है
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि जो नंबर हमने जारी किया उसमे 21 लाख 59 हज़ार से ज्यादा लोगों ने वोट किया। अरविंद केजरीवाल ने कहा जो वोट हुए उसमे से 93.9 लोगों ने भगवंत मान के नाम पर वोट किया। आज हम भगवंत मान को औपचारिक रूप से पंजाब में आप का सीएम चेहरा घोषित करते हैं। केजरीवाल ने कहा पंजाब में आम आदमी पार्टी भगवंत मान के नाम पर चुनाव लड़ रही है।
यह भी पढ़ें : जानिए क्यों बदल दी गई पंजाब चुनाव की तारीख ?
यह भी पढ़ें : शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को भारी पड़ा कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करना, FIR दर्ज
Chetan Baghel