पूसा कृषि विज्ञान मेला दो से चार मार्च तक होगा

Pusa Krishi Vigyan Mela
Pusa Krishi Vigyan Mela

Pusa Krishi Vigyan Mela, नयी दिल्ली, 23 फरवरी (वार्ता) : इस बार पूसा कृषि विज्ञान मेला दो से चार मार्च के बीच नयी दिल्ली के पूसा में आयोजित किया जा रहा है। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के निदेशक ए के सिंह ने गुुरुवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। इस वर्ष मेला का विषय “ अन्न द्वारा पोषण खाद्यान्न एवं पर्यावरण सुरक्षा” है।

Pusa Krishi Vigyan Mela

उन्होंने कहा कि इस बार बड़ी संख्या में किसानों के मेले में हिस्सा लेने की संभावना है। इस दौरान किसानों को कुछ किस्म के बीज भी उपलब्ध कराये जायेंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान किसान गोष्ठी और नवीनतम कृषि तकनीक से संबंधित अलग अलग सत्र भी आयोजित किये जायेंगे जहां किसानों की समस्याओं का समाधान किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें : बायोगैस क्षेत्र की संभावनाओं का लाभ उठाएं युवा :मोदी