-कशिश राजपूत
RAHUL GANDHI: मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2021) पर पवित्र नदी में स्नान और दान का विशेष महत्व है। इस दिन दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। उत्तर से लेकर दक्षिण भारत में आज त्योहारों का दिन है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और संघ प्रमुख मोहन भागवत आज तमिलनाडु में हैं, जो अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इन्हीं त्योहारों की छांव में कई राजनीतिक घटनाक्रम भी होने हैं। बता दें की कल ही राहुल गांधी विदेश से लौटे हैं।
राहुल गांधी नए साल के मौके पर विदेश चले गए थे, 27 दिसंबर को राहुल गांधी की अचानक विदेश जाने की खबर आई थी, उसी दिन कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस भी था और पार्टी के स्थापना दिवस पर राहुल गांधी का अचानक विदेश दौरा सभी को हैरान करने वाला था। हालांकि अधिकतर ऐसा देखा गया है कि जब भी साल का अंत होता है तो राहुल गांधी विदेश दौरे पर जाते हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मकर संक्रांति के मौके पर गोरखपुर में भगवान गोरखनाथ को खिचड़ी अर्पित की-
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मकर संक्रांति के मौके पर गोरखपुर में भगवान गोरखनाथ को खिचड़ी अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं पूरे प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।” pic.twitter.com/bRYheHFVbw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 14, 2021