राहुल गांधी अमेठी से लड़ेंगे चुनाव, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने दी जानकारी

कांग्रेस प्रमुख अजय राय का ऐलान
कांग्रेस प्रमुख अजय राय का ऐलान

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने आज वाराणसी एयरपोर्ट पर दिल्ली से पहुंचे, जहां सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हर हर महादेव के नारे के साथ उनका स्वागत किया। मीडिया के साथ बातचीत के दौरान, अजय राय ने अपने आगामी चुनावी योजनाओं का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वह राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा, उन्होंने प्रियंका गांधी के बनारस से चुनाव लड़ने के संबंध में भी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी चाहे जहां से चुनाव लड़ सकती हैं।

अजय राय ने कार्यकर्ताओं के जोश को देखते हुए 2024 के चुनाव के लिए जमकर हुंकार भरा। वह हर-हर महादेव के नारों के बीच घोषणा की कि वे छत्तीसगढ़ के और देश के किसी भी कोने में भाजपा को हराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने भाजपा के गठबंधन के सवाल पर भी कटाक्ष किया और ओम प्रकाश राजभर पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी का बनारस से चुनाव लड़ने का फैसला केवल उनका ही नहीं, बल्कि पूरी कांग्रेस पार्टी का है। किसी भी क्षेत्र से चुनाव लड़ने पर कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता प्रियंका गांधी के साथ होगा।”

ये भी पढें: पति ने पत्नी को पढ़ा लिखाकर बनाया ANM, पत्नी ने पति को किया बेदखल, किसी और के साथ लिव इन में रह रही