– कशिश राजपूत
किसानों के रेल रोको अभियान का असर दिख रहा है | अंबाला में सैकड़ों की संख्या मे किसान ट्रैक पर बैठ गए हैं, वहीं दिल्ली के आसपास भी किसानों ने ट्रैक पर कब्जा कर लिया है और रेल रोकने की तैयारी है | गाजीपुर बॉर्डर के पास मोदीनगर रेलवे स्टेशन पर भी किसानों का जमावड़ा हो रहा है | अलग-अलग रेलवे ट्रैक पर पुलिस ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा रखी है और सुरक्षा सख्त है |
बिहार में JAP का प्रदर्शन शुरू-
बिहार में जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के कार्यकर्ताओं ने पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन पर कृषि कानूनों के खिलाफ ‘रेल रोको’ आंदोलन शुरू कर दिया है |
Bihar: Workers of Jan Adhikar Party (Loktantrik) stage a ‘rail roko’ agitation at Patna Junction railway station, against Farm Laws. pic.twitter.com/IStn1BSFnC
— ANI (@ANI) February 18, 2021
दिल्ली में कई मेट्रो स्टेशन बंद-
किसानों के रेल रोको अभियान को देखते हुए दिल्ली मेट्रो के टिकरी बॉर्डर, पंडित श्रीराम शर्मा, बहादुरगढ़ सिटी और ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट बंद किए गए हैं |
Security Update
Entry/exit for Tikri Border, Pandit Shree Ram Sharma, Bahadurgarh City, and Brig. Hoshiar Singh have been closed.
— Delhi Metro Rail Corporation I कृपया मास्क पहनें😷 (@OfficialDMRC) February 18, 2021
12 बजे से 4 बजे तक चलेगा रेल रोको आंदोलन-
किसानों के रेल रोको आंदोलन पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने कहा, ‘ये आंदोलन 12 बजे से 4 बजे तक चलेगा और आंदोलन शांतिपूर्ण होगा | रेल चल ही नहीं चल रही हैं’
रेलवे ने की खास तैयारी-
किसानों के रेल रोको आंदोलन (Rail Roko Andolan) को देखते हुए रेलवे ने भी खास तैयारियां की है | देशभर में रेलवे प्रोटेक्शन स्पेशल फोर्स की 20 अतिरिक्त कंपनियां यानी करीब 20 हजार जवान तैनात किए गए हैं | मुख्य फोकस पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल पर रखा गया है |
It’ll begin at 12 pm & go on till 3-4 pm. Trains aren’t plying anyway. It’ll be done peacefully. We’ll provide water, milk, lassi & fruits to people who will be found stranded. We will tell them our issues: Rakesh Tikait, Bharatiya Kisan Union on farmers’ ‘rail roko’ call today pic.twitter.com/8vKIjDmzQ4
— ANI UP (@ANINewsUP) February 18, 2021