पंजाबियों की उम्मीदों पर खरा उतरेगी भाजपा: राजेश बागा

Rajesh Baga
Rajesh Baga

Rajesh Baga, जालंधर, 27 फरवरी (वार्ता) : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश महासचिव राजेश बागा ने सोमवार को कहा कि भाजपा पंजाब को भ्रष्टाचार मुक्त, नशामुक्त, भयमुक्त, समृद्ध और रंगला (खुशहाल) पंजाब बनाएगी।बागा ने कहा कि भाजपा पंजाबियों की उम्मीदों पर खरा उतरेगी। उन्होंने पांच तख्तों और गुरुद्वारा साहिब के दर्शन-दीदार के लिए ‘गुरु कृपा रेल गाड़ी’ चलाने की घोषणा किए जाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार को धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पंजाब पर सिर्फ पंजाबियों का अधिकार है, ऐसे बाहरी लोगों को पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड और अन्य उच्च पदों पर नियुक्त करना, जो पंजाबी पढ़ना-लिखना नहीं जानते, घोर निंदनीय है। उन्होंने कहा कि पंजाब के आगामी स्थानीय और लोकसभा चुनावों में पंजाबियों ने भाजपा को जिताने का मन बना लिया है।

Rajesh Baga

बागा ने कहा कि पंजाब में जिस तेजी से भाजपा का जनाधार बढ़ रहा है, उसे देखकर विपक्षी पार्टियां बौखला गई हैं। पंजाब के गांवों से लोग भारतीय जनता पार्टी की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा परिवार से तेजी से जुड़ रहे हैं। इससे साफ है कि पंजाब में अगला भविष्य भाजपा का है। उन्होंने कहा कि देश की शान कहे जाने वाला पंजाब ड्रग माफिया और भ्रष्टाचार के कारण बर्बाद हो चुका है। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने आज पंजाबियों को राम भरोसे छोड़ दिया है। पंजाबी अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। भगवंत मान सरकार के शासन में पंजाब में अपराध दर लगातार बढ़ रही है। अपराधियों में पंजाब पुलिस का खौफ गायब होता जा रहा है।

यह भी पढ़ें : AMAN ARORA: पुलिस ने संयम बरता क्योंकि कोई अप्रिय घटना न हो