हेरा फेरी 3 में काम करेगे संजय दत्त !

Sanjay Dutt
Sanjay Dutt

Sanjay Dutt, मुंबई, 26 फरवरी (वार्ता) : बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त हेराफेरी 3 में काम करते नजर आ सकते हैं। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी ‘हेरा फेरी 3’ में नजर आयेगी। कहा जा रहा है कि हेरा फेरी 3 में संजय दत्त की भी एंट्री हो गई है। बताया जा रहा है कि फिल्म में संजय नेगेटिव रोल में नजर आने वाले है। संजय दत फिल्म में एक विलेन की भूमिका निभाएंगे।

Sanjay Dutt

फिल्म में वह विलेन के साथ-साथ एक अंधे व्यक्ति के किरदार में नजर आएंगे। उनका किरदार काफी विचित्र होने वाला है। फिल्म के निर्माताओं को लगा कि वह इस भूमिका के लिए संजय दत्त परफ़ेक्ट साबित होंगे

यह भी पढ़ें : कियारा आडवाणी ने आखिरकार अपने वायरल ब्राइडल एंट्री मोमेंट के बारे में की बात