शाह ने सूबेदार मेजर संजय कुमार को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

Subedar Major Sanjay Kumar
Subedar Major Sanjay Kumar

Subedar Major Sanjay Kumar, 03 मार्च (वार्ता): केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कारगिल युद्ध में असाधारण वीरता दिखाने वाले परमवीर चक्र से सम्मानित सूबेदार मेजर संजय कुमार को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। अमित शाह ने ट्वीट किया, “कारगिल युद्ध के दौरान मातृभूमि की रक्षा के लिए असाधारण वीरता दिखाने वाले परमवीर चक्र से सम्मानित सूबेदार मेजर संजय कुमार जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर से उनकी दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूँ।”

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, “अभी हाल ही में मोदी सरकार ने अंडमान-निकोबार के एक द्वीप का उनके नाम पर कर उनके शौर्य को सम्मानित करने का काम किया है। देश को उनकी वीरता पर गर्व है।” उन्होंने इस ट्वीट के साथ सूबेदार मेजर संजय कुमार को सम्मानित करते हुए चित्र को भी साझा किया।

ये भी पढ़ें: दीवार फांदकर शाहरुख खान के बंगले ‘मन्नत’ में घुसे दो लोग, हुए गिरफ्तार

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: डोडा जिले के 118 आतंकी पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में सक्रिय हैं