SHIVRAJ: आनंद हतवलने की सेवाएं यादगार थीं

SHIVRAJ SINGH CHAUHAN
आनंद हतवलने की सेवाएं यादगार थीं
SHIVRAJ, 01 मार्च (वार्ता)- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनसंपर्क संचालनालय के सेवानिवृत्त फिल्म अधिकारी आनंद हतवलने के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि हतवलने ने अपने सेवाकाल में यादगार सेवाएं दीं। उनके द्वारा देहदान का संकल्प भी लिया गया, जो प्रेरक है।

SHIVRAJ: आनंद हतवलने की सेवाएं यादगार थीं

आधिकारिक जानकारी के अनुसार चौहान ने ईश्वर से दिवंगत हतवलने की आत्मा की शांति और उनके शोकाकुल परिजन को यह दुख सहने की सामर्थ्य देने की प्रार्थना की है। हतवलने का आज सुबह निधन हो गया। इसके साथ ही उनके देह दान के संकल्प की प्रक्रिया को भी पूरा किया गया।