SHIVRAJ: राहुल अपरिपक्व नेता, उनके सच्चे भारतीय होने पर संदेह

SHIVRAJ SINGH
राहुल अपरिपक्व नेता, उनके सच्चे भारतीय होने पर संदेह
SHIVRAJ, 16 मार्च (वार्ता)- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि वे अपरिपक्व नेता हैं और उनके सच्चे भारतीय होने पर भी संदेह है। चौहान कर्नाटक के विजयनगर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित विजय संकल्प यात्रा में शामिल होकर रोड शो में भाग ले रहे थे। इस दौरान उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।
जनसभा को संबोधित करते हुए चौहान ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमलावर होते हुए कहा कि गांधी विदेशों में भी जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। देश और कर्नाटक की जनता के दिल में मोदी बसे हैं। उन्होंने देश और यहां की जनता की जिंदगी बदल दी है।

SHIVRAJ: राहुल अपरिपक्व नेता, उनके सच्चे भारतीय होने पर संदेह

उन्होंने कहा कि गांधी अपरिपक्व नेता हैं, उनकी मानसिक आयु पांच वर्ष से कम है। एक ऐसे व्यक्ति को कांग्रेस राष्ट्रीय नेता बनाने पर तुली है, जो स्वयं लोकतंत्र पर विश्वास नहीं रखता। देश के मूल्यों पर विश्वास नहीं रखता हो। राहुल गांधी और कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए कि वे विदेश में जाकर देश को बदनाम करने का षड्यंत्र रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के इस कृत्य को देश की जनता देख रही है, उनके सच्चे भारतीय होने पर भी संदेह है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में डबल इंजन की सरकार प्रदेश की तस्वीर और जनता की तकदीर बदल रही है।
कांग्रेस कई टुकड़ों में बँट गई है। डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया अलग हैं। कांग्रेस और जेडीयू कर्नाटक का भला नहीं कर सकते। कांग्रेस ने तो अपने अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का भी अपमान किया। एक कार्यक्रम में वे धूप में खड़े रहे और छाता सोनिया गांधी के ऊपर लगाया गया। चौहान ने विश्वास जताया कि कर्नाटक में भाजपा सरकार बनाएगी। आज पूरे विश्व में मोदी-मोदी के नारे लग रहे हैं। पाकिस्तान तक में लोग कहते हैं कि काश हमारे पास एक मोदी होता।