SNOWFALL: जम्मू कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश, हिमपात की संभावना

SNOWFALL
जम्मू कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश की संभावना
SNOWFALL, 26 फरवरी (वार्ता)- केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के कश्मीर घाटी में मौसम शुष्क रहने लेकिन बादल छाए रहने के बीच अगले 24 घंटों के दौरान छिटपुट से लेकर व्यापक स्तर पर हल्की बारिश या हिमपात होने की संभावना है। मौसम विभाग कार्यालय ने कहा कि जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर और उत्तरी कश्मीर में गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश हुई। आज सुबह साढ़े आठ बजे तक श्रीनगर में 0.5 मिमी बारिश हुई, जबकि गुलमर्ग में 0.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

SNOWFALL: जम्मू कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश, हिमपात की संभावना

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस अधिक था। अधिकतम तापमान भी सामान्य से 7.7 डिग्री अधिक रहा। इस मौसम में यह सामान्य से 11.1 डिग्री सेल्सियस अधिक था। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पर्यटन स्थल पहलगाम में रविवार को न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा कि कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस और कोकेरनाग में 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।